अररिया, अप्रैल 25 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप के साथ भीषण गर्मी लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। जिले में स्थिति यह है कि सुबह के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ते जाता है वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जाता है। दोपहर होते होते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि शाम के बाद सुबह तक लोगों को ठंड महसूस होते रहता है। मौसम के बदल रहे मिजाज के बीच शुक्रवार को भी उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। यह भी पढ़ें- लू की चपेट में रहा कैमूर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा सुबह से लेकर शाम तक जिलेवासी गर्मी से परेशान रहे। शुक्रवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.