गंगापार, जून 24 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। तेज धूप, उमस और बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। करछना सीएचसी में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।मौसम के लगातार बदलते मिजाज से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। बुधवार को सीएचसी करछना में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल में कुल 255 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें उल्टी, दस्त, बुखार और पेट संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। सुबह 10 बजे के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी, जो दोपहर तक बनी रही। यह भी पढ़ें- वायरल का प्रकोप, सर्दी-जुकाम और खांसी के सर्वाधिक मरीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...