रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। रविवार को जिले में गर्मी का असर बना रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली, हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। बादलों के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई और उमस बढ़ने से लोगों को असहजता का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग पसीने से परेशान रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए, वहीं घरों और कार्यालयों में एसी व कूलर का सहारा लिया गया। उमस अधिक होने के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। कुछ लोग गर्मी से राहत के लिए गंगनहर घाट और आसफनगर माइनर पर पहुंचकर पानी में समय बिताते दिखे। बादलों से किसानों की बढ़ी चिंताआसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में बारिश होने पर फसल को नुकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.