रामपुर, मार्च 17 -- मौसम में बदलाव मंगलवार को भी हुआ। सुबह के समय में कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी धूप खिल रही है। ऐसे में आज व कल बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहा था और बूंदाबांदी होने से मौसम बदला था। अब मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दो से तीन दिन तक बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ी चल रही है। हालांकि, अभी तक हुई गेहूं की पैदावार सही तरीके से हुई है अगर दोबारा मौसम बदलता है तो फसल के खराब होने की आशंका बढ़ जाएगी। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा का कहना है कि जिले में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.