पीलीभीत, जून 1 -- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। कभी तेज धूप, कभी बादल और उमस भरे मौसम के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसका असर सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में साफ दिखाई दिया, जहां मरीजों की खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर तक पंजीकरण काउंटर और विभिन्न विभागों की ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ बनी रही। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट संबंधी समस्याओं और उच्च रक्तचाप के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर का कहना है कि मौसम में अचानक हो रहे उतार-चढ़ाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे ...