हमीरपुर, मई 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में आग बरसने के बाद मई माह के पहले सप्ताह में जनमानस को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है। आसमान में बादल छाने व तेज हवाएं चलने से सोमवार को तापमान में गिरावट आई। जिससे अधिकतम पारा घटकर 34.2 पर आ गया है। तेज धूप व लू के थपेड़ों का कहर अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में होने से पारा 44 डिग्री के पार चला गया था। जिसके चलते दोपहर होने से पूर्व ही सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा जाता था। मगर 28 अप्रैल के बाद से अचानक मौसम में बदलाव हुआ। सोमवार को भी सुबह आसमान में बादल छाये रहने के साथ ही तेज हवाएं चलने से पूरे दिन लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- तूफानी हवाओं और बौछारों ने गिराया पांच डिग्री पारा जिसके चलते बस स्टाप से लेकर बाजार व कलेक्ट्रेट में लोगों की भीड़ भाड़ नजर आई। सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.