गिरडीह, जून 4 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत को प्रभावित करने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल और हल्की ठंडक के कारण वायरल फीवर और फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जमुआ के सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लिनिकों तक मरीजों की भीड़ लग रही है। सबसे अधिक मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और शरीर दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम सहित सरकारी अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों मरीजों की काफी भीड़ देखी जा रही है। सामान्य दिनों में जहां दुबे नर्सिंग होम में प्रतिदिन 300 से 350 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं वहीं बुधवार को करीब 500 के लगभग मरीज इलाज के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- मौसम में बदलाव के कारण बीमार पड़ रहे लोग जानकारी के अनुसार इसी तरह प्रखंड क्षेत्र क...