गंगापार, मार्च 8 -- बीते दो दिनों से सुबह-शाम आसमान में छाए बादलों और मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। होली के बाद से करवट ले रहे मौसम के कारण क्षेत्र के किसान आशंकित नजर आ रहे हैं। इन दिनों खेतों में सरसों, मटर, अरहर, चना और गेहूं की रवि फसल लगभग तैयार हो चुकी है, जबकि कई गांवों में दलहनी फसलों की कटाई-मड़ाई भी शुरू हो गई है। करछना क्षेत्र के फत्तेपुर, सोनाई, घटवा, अकोढ़ा, गौरा, लहबरा,पचेदवरा, गधियांव, डीहा, बसही, भडेवरा, केचुहा, भुंडा और खांई सहित आसपास के गांवों के किसानों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव से ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। यदि इस समय ओले पड़ते हैं तो तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।उधर आम की बागों में इस समय बौर भी निकल आए हैं और किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है, लेकिन मौसम की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.