चतरा, जून 2 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम में अचानक आए उतार-चढ़ाव और तापमान के उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। इन दिनों स्थानीय सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों, विशेषकर वायरल फीवर, सर्दी और खांसी से ग्रसित मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल के ओपीडी में रोजाना इलाज के लिए आने वाले मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है, जबकि कुछ दिनों पहले तक यह संख्या 250 से 300 के बीच थी। यह भी पढ़ें- गुमला में बढ़े वायरल फीवर और फ्लू के मरीज,अस्पतालों में उमड़ रही भीड़मौसमी बीमारियों की बढ़ती संख्या ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे डॉ अजहर ने बताया कि मौसम बदलते ही अस्पताल पहुंचने वाले कुल मरीजों में से लगभग 40 प्रतिशत लोग मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने राहत की बात बताते हुए कहा कि अस्पताल...