रुडकी, फरवरी 9 -- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में तापमान बढ़ने और सुबह-शाम ठंडक बने रहने से वायरल, सर्दी-खांसी, बुखार और गले के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को रुड़की सिविल अस्पताल की ओपीडी में 650 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिससे अस्पताल में दिनभर भीड़ रही। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस समय मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम ठंड अधिक रहती है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है। इस उतार-चढ़ाव का असर सीधे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ रहा है, जिससे लोग आसानी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हल्की लापरवाही भी बीमारी का कारण बन सकती है। ठंड से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.