मुंगेर, मार्च 23 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब 5.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे दोपहर की तपिश से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की कनकनी का अहसास बढ़ गया है।​किसानों के लिए कृषि सलाहः​मौसम में आए इस अचानक बदलाव को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तापमान में उतार-चढ़ाव और नमी बढ़ने से र...