बलिया, अप्रैल 21 -- बलिया, संवाददाता। मौसम के तल्ख तेवर का असर आमजन से लेकर पशु पक्षियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। स्थिति यह है कि सुबह के आठ बजे से ही तेज धूप होने लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को होती दिख रही है। दोपहर में छुट्टी के बाद घर आने में उन्हें परेशानी होती दिखी। गर्मी का सीधा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, यह अस्पतालों में जुटने वाली भीड़ प्रमाणित कर रही है। दोपहर में लू के थपेड़ों के बीच सड़कों पर दिख रहे इक्का-दुक्का लोग छाता गमछा आदि से पूरा शरीर ढककर आवाजाही करते नजर आए। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, 41 डिग्री तक जा पहुंचा पारा मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।तापमान की बढ़ोत्तरी ने लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी है। आज सुबह से ही तेज...