सिद्धार्थ, मार्च 22 -- बांसी। शनिवार की भोर से लेकर दोपहर तक बांसी क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम ने दोबारा करवट ले लिया है और लोगों के घरों में रजाई और ऊनी वस्त्र फिर बाहर आ गए हैं। मार्च माह के शुरू होते ही लोगों ने ऊनी वस्त्र और रजाई को किनारे कर दिया था और एसी और कूलर तो नहीं लेकिन पंखा पूरी रात चलाना शुरू कर दिया था। तापमान भी लगभग 32, 35 डिग्री तक जा रहा था। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से और शनिवार की सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की बरसात होने से मौसम में ठंड महसूस किया जाने लगा और लोगों ने फिर से रजाई और उन्हें वस्त्र का उपयोग शुरू कर दिया। शुक्रवार दिनभर आसमान में बादल बन रहा परंतु बरसात नहीं हुआ जिसके चलते लोगों ने शुक्रवार की रात पंखा भी बंद ही रखा। शनिवार को तो दिन भर लोगों को गरम वस्त्र पहने देखा गया। कुछ स्थानों पर ओ...