औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। जिले में मौसम के अचानक बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ नजर आने लगा है। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सोमवार को प्रमुख अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली में पर्चा बनवाने के लिए सुबह से भीड़ लगी रही। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में करीब 1200 मरीज पहुंचे, जिनमें से सबसे अधिक 380 मरीज मेडिसिन विभाग में दर्ज किए गए। वहीं जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में 435 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश वायरल बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित थे। डॉक्टरों के अनुसार, इस समय सबसे अधिक प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.