गंगापार, फरवरी 3 -- मेजा। मौसम के उतार-चढ़ाव होने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। इन अस्पतालों में अधिकांश मरीजों की संख्या सर्दी, जुकाम, जोड़ों के दर्द, बदन दर्द के अधिक पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी मेजा में मरीजों की संख्या 295 तक पहुंच गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सीएचसी की ओपीडी मरीजों से भरी रही। अधीक्षक मेजा डॉ शमीम अख्तर सहित डॉ. बबलू सोनकर, डॉ. तनुज शुक्ला, डा. सास्वत सिंह सहित सभी डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दिलाई। सिंहपुर गांव से पहुंची नेहा सिंह, चपरतला से पहुंची सीमा ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सर्दी जुकाम से दिक्कत है। कुर्की कला से पहुंचे मरीज रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से उसे खांसी व बुखार आ रहा है। मेजा खास से पहुंची नाजिया ने बताया कि जोड़ों में दर्द से राहत नहीं मिल पा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.