अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। ठंड का मौसम बस कुछ दिनों का मेहमान है। जाने के पहले वह अपना प्रभाव दिखा रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुवा हवाओं के चलने के कारण दो दिनों से सुबह कोहरा दिख रहा है। दक्षिणायन दिशा में सूर्य होने के कारण किरणें सीधी पृथ्वी की तरफ पड़ रही हैं इसलिए तापमान बढ़ते क्रम में है। सुबह और शाम को जनवरी के पहले सप्ताह जैसी ठंड का अनुभव हो रहा है। हालांकि गलन उच्चतम स्तर समय जैसी नही है। दो दिनों से सुबह बादल छाने के साथ घना कोहरा दिखाई दे रहा है। दृश्यता भी कम होकर कुछ मीटर रह रही है। जिससे हाइवे सहित नगर के मार्गो पर वाहन की गति कुछ घंटों के लिए न्यूनतम दिख रही है। दुर्घटना की डर से चार पहिया चालक किसी बड़े वाहन के पीछे या फिर किनारे खड़े होकर कोहरे के छटने का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। आठ बजे के बाद धीरे-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.