मौसम की साफगोई पर बादलों की पहरेदारी ने बढ़ाई उमस
झांसी, जून 12 -- झांसी। ..झुलसाता सूरज, ..सांय-सांय करती गर्मी हवाएं, ..बीच-बीच में बादल, ..फिर टनटनाती धूप, ..सताती हीट और हर तरफ हाय गर्मी उफ ये गर्मी की सदाएं। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी पर मौसम ने हर रंग से रूबरू कराया। आंधी-बूंदाबांदी के बाद शक्रवार मौसम की साफगोई के साथ बादलों की भी पहरेदारी रही। हालांकि अधिकतम पारा 41.1 रहा। न्यूनतम पारा 28 डिग्री होने की वजह से रातों में भी मुश्किलों में इजाफा हुआ। शुक्रवार को सुबह 5.24 बजे सूर्योदय हुआ। मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहा। 8.30 बजे से आकाश साफ हो गया। इसके बाद सूरज के तेवर लगाते बढ़ते गए। 10.30 बजे तक शहर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा की हाट, कोतवाली की ढाल, पसरठ, मिठाई वाली गली, कपड़ा, बर्तन, सराफा बाजार में कुछ रौनक रही। 11.30 बजे खरीदारी छंटने लगे। मौसम इतना तल्ख हुआ कि शहरी छांव तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.