रांची, अप्रैल 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत झारखंड में अगले चार से पांच दिन में आंधी चलने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस बीच कहीं-कहीं वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। दो से चार अप्रैल के बीच संताल और कोल्हान प्रमंडलों के जिलों में मौसम साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा शेष राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह गरज के साथ बारिश हो सकती है। दो से चार अप्रैल के बीच दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और कोल्हान क्षेत्र में उमस भरी गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, इस बीच शेष झारखंड में बारिश होगी। इसके अलावा पांच से छह अप्रैल के बीच रांची समेत सभी जिलों में आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी है। इस बीच हवा की गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। राज्य मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.