संतकबीरनगर, मार्च 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के रबी सीजन की फसलें जहां कटाई के मुहाने पर खड़ी हैं, वहीं मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे किसान असमंजस की स्थिति में हैं। मौसम विभाग द्वारा बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जताए जाने के बाद किसानों की नींद उड़ी हुई है।किसान किसी तरह सरसों की कटाई कर उसकी उपज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं, ताकि संभावित बारिश के नुकसान से बचा जा सके। वहीं गेहूं की फसल इस समय पूरी तरह तैयार होकर खेतों में खड़ी है। ऐसे में अगर तेज हवा या ओले गिरते हैं तो फसल के गिरने और दाने के खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। स्थानीय किसानों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.