मौसम की मार से बाजरा किसानों की बढ़ी चिंता
इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- महेवा। महेवा विकासखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम के अचानक बदले मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार से हो रही बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी बाजरा और धान की फसल गिर गई। किसानों के अनुसार बाजरे की बालियों में लगे फूल झड़ गए हैं, जिससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में बाजरे की फसल तैयार होने की स्थिति में है। किसान अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए थे, लेकिन लगातार बारिश और ठंडी हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत पुरावली के प्रधान प्रतिनिधि नवाब सिंह राजपूत ने बताया कि सितंबर माह के अंत में भी पूरे दिन ठंडा मौसम और ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास हो रहा है। यह भी पढ़ें- तेज हवा और बारिश से खेतों में बिछीं धान की फसल ऐसे मौसम में छोटे बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.