मौसम की मार से बागवानों के चेहरे मुरझाए
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के आम के बागों में इन दिनों तुड़ाई, पैकिंग और लोडिंग का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। ट्रकों में आम भरकर विभिन्न मंडियों के लिए भेजे जा रहे हैं, लेकिन इस बार बागवानों के चेहरे पर सीजन की सामान्य रौनक नहीं दिख रही है। मौसम की बेरुखी ने आम उत्पादकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। दशहरी सहित अन्य प्रजातियों के आम का आकार छोटा रहने से बाजार में अपेक्षित कीमत नहीं मिल पा रही है, जिससे बागवान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आम उत्पादक बबलू गंगवार, दिनेश गंगवार और मुकेश शाक्य ने बताया कि इस बार मई माह में सामान्य से कम गर्मी पड़ने का सीधा असर दशहरी आम पर पड़ा।
मौसम का प्रभाव पर्याप्त तापमान न मिलने से फल का विकास प्रभावित हुआ और उसका साइज छोटा रह गया। इसका परिणाम यह हुआ कि जयपुर समेत बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.