अमरोहा, अप्रैल 9 -- बेमौसम बारिश से जिले में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। गुरुवार को मौसम खुलने पर किसान फसलों को सूखाने में जुट गए हैं। उधर, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए किसान अगर इन सावधानियों का पालन करते हैं, तो वे अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और नुकसान से बच सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों ने बदलते मौसम और तेज हवाओं के बीच किसानों को गेहूं की कटाई के बाद फसल को अच्छी तरह बांधकर ढकने की सलाह दी है। भंडारण से पहले अनाज को सुखाना, नमी 12% से कम रखना और गोदाम साफ रखना जरूरी है, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।बदलते मौसम और तेज हवाओं के बीच गेहूं किसानों के लिए इस समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि पकी हुई गेहूं की फसल की समय पर कटाई करें और कटाई के बाद फस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.