संभल, अगस्त 24 -- जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर धान की फसल पर दिखाई देने लगा है। दिन में कई बार मौसम का मिजाज बदलने और उमस के बीच हो रही बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगेती धान की फसल में बालियां निकलने लगी हैं, लेकिन फूल झड़ने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका किसानों को सता रही है। वहीं खेतों में बनी नमी और लगातार उमस के कारण तना छेदक कीट के साथ फंगस जनित रोगों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल इस समय बेहद संवेदनशील अवस्था में है और मौसम में लगातार बदलाव से फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ है। किसान खेतों की निगरानी कर रहे हैं और रोग व कीटों से फसल को बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि मौसम साफ होने और धूप निकलने से फसल को राहत मिले...