मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस बार आम के शानदार मंजर पर मौसम की नजर लग गई। जिले में मौसम की मार से आम की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। करीब 60 फीसदी तक फसल को नुकसान पहुंचा है। आम का बागान खाली दिखाई दे रहा है। बागान में 40 प्रतिशत आम भी नहीं बचे हैं। इससे एडवांस दे चुके कई व्यापारी नुकसान के भय से पीछे हटने लगे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में आम की बागवानी पर मिलेगा 40 फीसदी अनुदानकिसानों की उत्सुकता पर पानी फिरा किसान इस बार आम में अच्छे मंजर देखकर काफी उत्साहित थे। मगर धीरे-धीरे मधुआ कीट रोग का प्रकोप बढ़ने लगा। फसल बचाने में किसान को 15 दिनों की जगह एक सप्ताह के अंतराल पर छिड़काव करना पड़ा। उसके बाद अप्रैल में अत्यधिक तापमान बढ़ने से पेड़ों से आम झड़ने लगे। लोगों ने सिंचाई कर किसी तरह फसल को बचाते रहे। उसके बाद ...