गोपालगंज, अप्रैल 24 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गेहूं की कटनी व दवनी अंतिम चरण में है। अब तक करीब 70 प्रतिशत फसल की कटनी-दवनी पूरी हो चुकी है। अगात बुआई वाली फसल का उत्पादन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, जबकि पिछात बुआई वाली फसल पर प्रतिकूल मौसम का असर पड़ा है। जिले में 98,840 हेक्टेयर में गेहूं की खेती का लक्ष्य था, लेकिन नवंबर में हुई चक्रवाती बारिश के कारण किसानों ने केवल 91,040 हेक्टेयर में ही बुवाई की। करीब 7,800 हेक्टेयर जमीन खाली रह गई। खेतों में अधिक नमी के कारण लगभग 70 प्रतिशत बुवाई दिसंबर के अंत से 15 जनवरी के बीच हुई, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ। पिछले 20-22 दिनों में किसान 63,727 हेक्टेयर में लगी फसल की कटनी व दवनी पूरी कर चुके हैं। प्रति कट्ठा 20 से 45 किलो मिल रहा गेहूं किसानों के अनुसार इस बार प्रति कट्ठा 20 से 45 कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.