नई दिल्ली, मार्च 21 -- बिहार में बिना मौसम की बारिश से किसानों को चिंता में डाल दिया है। बारिश, तेज हवा और ओला गिरने से रबी की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। खासकर खेतों में लगी गेहूं और तेलहन की फसल डैमेज होने से राज्य के अन्नदाताओं को काफी नुकसान होता दिख रहा है। कुछ इलाकों में कटाई के बाद सूखने के लिए रखी गई फसल पर पानी पड़ने से खराब हो गई है। आम और लीची के मंजर तेज आंधी के कारण डैमेज हो गए हैं। ऐसे में सरकारी सिस्टम से किसानों की उम्मीद बढ़ गई है। मुआवजा मिलने से उनके नुकसान की भरपाई हो सकती है। बिहार के किसानों को बिहार राज्य फसल सहायता योजना(BRFSY) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना(PMFBY) से नुकसान की भरपाई की उम्मीद है। इसके अलावे प्राकृतिक आपदा से नुकसान के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मुआजवा किसानों को मिल सकता है। इन योजनाओं का लाभ पाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.