उन्नाव, मार्च 23 -- उन्नाव। मौसम का परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। इसकी चपेट में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग आ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सोमवार को 1939 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श के लिए पंजीकरण कराया। इनमें अधिकांश बच्चे व बुजुर्ग शामिल रहे। हाल के दिनों में तापमान का उतारचढ़ाव के बीच जरा सी लापरवाही लोगों को बीमारियों की सौगात दे रही है। रविवार को ओपीडी बंद रहने के चलते सिर्फ गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में उपचार दिया गया। सोमवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ जमा रही। इसदौरान सुबह से ही मरीजों की कतारें लगी रही। पर्चा काउंटर पर जमा मरीजों में पंजीकरण कराने के लिए कई बार गहमागहमी भी हुई। यहां मौजूद कर्मियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। इसदौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.