रुडकी, अप्रैल 12 -- पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर फसलों पर देखने को मिल रहा है। अचानक बदले मौसम के कारण आम की फसल पर हॉपर कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे करीब 30 प्रतिशत फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। इससे क्षेत्र के बागान मालिकों की चिंता गहराती जा रही है। दिन में अधिक तापमान और रात में अचानक गिरावट के कारण आम के बागों में कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। कई बार कीटनाशकों का छिड़काव करने के बावजूद इस कीट से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का खतरा बना हुआ है। बागान मालिक सुखबीर सिंह, अनुज कुमार, शाहिद और सत्यवान सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छे बौर के कारण आम की फसल से बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी। लेकिन मौसम में असंतुलन के चलते फसल हॉपर कीट की चपेट मे...