प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरा और खराब मौसम का असर मंगलवार को रेल व हवाई यातायात पर भी पड़ा। नई दिल्ली से प्रयागराज आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। सुबह आने वाली ट्रेनें दोपहर 12 बजे के बाद प्रयागराज पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फ्लाइट्स भी देरी से संचालित हुईं। नई दिल्ली से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस सुबह 6:20 बजे की बजाय मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंची। ट्रेन में कैटरिंग सुविधा न होने के कारण यात्री खासे परेशान दिखे। नई दिल्ली से आए यात्री अभय कुमार ने बताया कि ट्रेन लेट होने से उनका तीन साल का बच्चा काफी परेशान रहा। इसी तरह प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर 12:24 बजे सूबेदारगंज जंक्शन पहुंची। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.