औरैया, अप्रैल 22 -- औरैया, संवाददाता। जिले में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को औरैया का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अप्रैल को गर्मी अपने पीक पर रहेगी और हीट वेव के और तेज होने की संभावना है। गुरुवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की बात कही जा रही है, लेकिन इससे राहत मिलने के बजाय गर्म हवाओं का असर और बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- अप्रैल में दिख रही नौतपा जैसी गर्मी, आगे और बढ़ेगा तापमान ऐसे में दिन के समय बाहर निकलना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। दोपहर में लू के थपेड़े और तेज धूप लोगों को झुलसा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण ग...