मौसम की मार: सीमावर्ती गांवों में आम की फसल तबाह, गुलाब खास आम मार्केट में 140 किलो पहुंचा
गोड्डा, मई 10 -- महगामा, प्रतिनिधि। इस साल क्षेत्र के आम उत्पादकों को बेहतर पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन प्रकृति की बेरुखी ने पानी फेर दिया है। पिछले दिनों हुई तेज आंधी और भारी ओलावृष्टि के कारण आम की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
फसल पर असर महगामा प्रखंड सहित हनवारा से सटे बिहार के सीमावर्ती छोर पर स्थित पोठिया,विश्वासपुर,और महियामा जैसे प्रमुख आम उत्पादक गांवों में इसका सबसे बुरा असर देखा जा रहा है। ये ऐसे इलाके हैं जहां बड़े पैमाने पर आम के बागान हैं और यहां की फसल आसपास के बाजारों की मुख्य रीढ़ मानी जाती है।तेज हवाओं के चलते पेड़ों से भारी मात्रा में कच्चे आम टूटकर गिर गए हैं, जिससे कुल उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
किसानों की चिंता स्थानीय किसान रमेश महतो, मोहम्मद सद्दाम, और बासुदेव मंडल ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.