संभल, अप्रैल 1 -- संभल। मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने इस बार किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मक्का की फसल अभी शुरुआती अवस्था में ही है, लेकिन इसी दौरान कीटों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। खेतों में फसल को बचाने के लिए किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और विभिन्न प्रकार के कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अचानक तापमान और नमी में बदलाव के कारण कीट सक्रिय हो गए हैं, जिससे कोमल पौधों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। कई जगहों पर फसल की बढ़वार रुक गई है और पत्तियों में छेद व सूखने जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।स्थिति से निपटने के लिए कृषि विशेषज्ञ किसानों को समय-समय पर उचित दवाइयों के उपयोग और खेतों की नियमित निगरानी की सलाह दे रहे हैं। साथ ही, संतुलित मात्रा में कीटनाशकों का प्रयोग करने और प्राकृतिक उपाय अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.