फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गर्मी अभी अपने जबरदस्त तेवर दिखायेगी। पारा भी इस कदर चढ़ेगा कि इसमें यदि सावधानी नहीं बरती तो मुश्किल भी हो सकती है। 24 और 25 अप्रैल को पीक पर गर्मी होने का अनुमान है। बढ़ती गर्मी में अस्पतालों में बुखार और डिहाईड्रेशन के मरीजों का दबाव भी बढ़ गया है। गर्मी से राहत तो दूर हीट बेव और तेज होगी। उमस बढ़ने से हीट वेब और ज्यादा खतरनाक हो जाएगी। वर्षों बाद अप्रैल माह की गर्मी कमाल कर रही है। अभी अप्रैल माह की विदाई भी नहीं हुयी है कि गर्मी के जो तेवर हैं वह हर किसी के लिए बेचैन भरे साबित हो रहे हैं। दिन की छोड़िए रात में भी गर्मी गजब ढा रही है। कूलर, पंखे सब कुछ जवाब दे रहे हैं। बुधवार को ही 44 डिग्री क्रास कर गया है। आने वाले दिनों में जो गर्मी के संकेत मिल रहे हैं उससे हालत और खराब हो जाएगी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.