लखनऊ, नवम्बर 28 -- कोहरे और तकनीकी दिक्कतों से शुक्रवार को भी विमान सेवा प्रभावित रही। मुम्बई और कोलकाता आने जाने वाली चार फ्लाइटें निरस्त कर दी गईं। वहीं छह देरी की शिकार हुई। यह स्थिति तब है, जब अमौसी एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक लैंडिंग सिस्टम लगा हुआ है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों का निरस्तीकरण व लेटलतीफी पिछले करीब दो हफ्तों से बना हुआ है। शुक्रवार को भी विमानों का संचालन गड़बड़ाया रहा। कोलकाता की फ्लाइट 6ई 505 निरस्त होने की सूचना पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। कहा कि डिपार्चर से 12 घंटे पूर्व सूचना देने का क्या तुक है। इस स्थिति में एयरलाइंस ने यात्रियों को बेबस छोड़ दिया है, उनके पास कोई विकल्प नहीं है। एक यात्री सरांश अग्निहोत्री ने एक्स पर पोस्ट कर के कहा कि यह एयरलाइंस का खराब रवैया है। जवाब में एयरलाइंस ने खेद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.