सहारनपुर, फरवरी 18 -- मौसम में हो रहे तेज बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में बढ़ती गर्मी और सुबह-शाम की ठंड ने नागरिकों को बीमार कर दिया है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और युवा वर्ग वायरल बुखार की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। बदलते तापमान के कारण सर्दी, जुकाम, सांस और खांसी रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 700 मरीजों की ओपीडी होती है, लेकिन अब करीब एक हजार मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, सांस, खांसी और ब्लड़ प्रेशर के करीब 300 रोगी ईलाज कराने आ रहे हैं। तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे लोग वायरल संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी इजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.