अमरोहा, जून 18 -- मौसम की बेरुखी से धान उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फसलों की सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है। किसान आसमान की ओर बारिश के बाट जोह रहा है। बारिश नहीं होने के कारण चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने आमजन के होश उड़ा दिए हैं। उमस भरी गर्मी ने आबादी का पसीना निकाल दिया है। गुरुवार को भी गर्मी के तेवर तलक बने हुए हैं। सुबह से ही चिलचिलाती धूप होश उड़ा रही है। आसमान में दूर तक बादल नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम साफ होने के चलते सुबह से ही तेज धूप खिली है。

धान की रोपाई की स्थिति जिले में 27 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की जाएगी। एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। करीब 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर हरा चारा समेत अन्य फसलें हैं। सर्वाधिक गन्ने और धान की फसल में पानी ...