मौसम की बेरुखी से खरीफ की फसलों पर संकट के बादल
गंगापार, जुलाई 16 -- अल्प वर्षा की वजह से किसान खरीफ फसल की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। किसान धान की नर्सरी तैयार करने में परेशान हैं। जिनकी नर्सरी डल चुकी है वे किसान रोपाई करने के लिए बारिश होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस समय मानसून का मौसम होने के बावजूद भीषण गर्मी और उमस ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला रुक जाने के कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप और उमस भरे मौसम का असर अब खरीफ सत्र की फसलों पर दिखाई देने लगा है। धान और अन्य खरीफ की फ़ैसलें इस समय महत्वपूर्ण चरण में है। ऐसे समय पर्याप्त वर्षा नहीं होने और लगातार तेज धूप पड़ने से खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.