बुलंदशहर, मार्च 20 -- क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें गिर गई हैं, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय फसल पकने की अवस्था में थी, लेकिन बारिश और हवाओं ने मेहनत पर पानी फेर दिया। विशेष रूप से गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं आलू की खुदाई भी प्रभावित हुई है।मौसम में आई ठंडक और तापमान में गिरावट से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के चलते लोग परेशान हैं। किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम का यही रुख बना रहा, तो न...