मौसम की बेरुखी से किसानों की बढ़ी चिंता, फसल को लेकर किसान चिंचित
संभल, अप्रैल 12 -- जनपद में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पहले ही किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद दो दिनों तक मौसम साफ रहने से किसानों को कुछ राहत मिली। लेकिन शनिवार दोपहर के बाद मौसम फिर से बदल गया। जिसको लेकर किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। शनिवार की सुबह तेज धूप निकलने से किसानों को उम्मीद जगी कि अब मौसम स्थिर रहेगा और वे बिना किसी बाधा के अपनी फसल सुरक्षित घर तक पहुंचा सकेंगे। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम ने फिर करवट ले ली। आसमान में बादल छा गए और धूप-छांव का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। दिन में तेज हवा चलती रही। इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है। खेतों में कटकर पड़ी गेहूं की फसल अभी पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.