महोबा, मार्च 21 -- महोबा, संवाददाता मौसम के बदले मिजाज से किसान परेशान है। दूसरे दिन भी मौसम कीआंख मिचौली का खेल चलता रहा। मौसम बिगड़ने से खेतों में खड़ी फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। दूसरे दिन भी मौसम ने किसानों को राहत नहीं दी। रात्रि में हुई बारिश के बाद सुबह धूप निकली मगर बाद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। मौसम बदलनें से खेतों में कटी फसलों के खराब होने से किसान परेशान रहे और दिन भर फसलों को समेटने में लगे रहे। मौसम विभाग ने दो दिन तक मौसम और खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है जिससे किसान परेशान हो रहे है। किसान फसलों को समेटने के लिए रात दिन खेतों में काम कर रहे है। चना ,मटर और सरसों की फसलें खेतों में कटी पड़ी है। बारिश के बाद कई जगह खेत में पानी भरने से कटाई का काम बाधित हुआ। किसानों का कहना है कि इन दिनों खेतों में फस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.