कन्नौज, जनवरी 31 -- कन्नौज। मौसम की लगातार बदलती चाल ने एक बार फिर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बीते दिनों हुई बारिश का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। शुक्रवार रात से ही कोहरे का कहर शुरू हो गया और शनिवार हुई घनी धुंध और तेज हवाओं ने ठंड को और तीखा बना दिया। हालात ऐसे रहे कि सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही और लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि तीसरे दिन दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, बावजूद इसके धूप बेअसर दिखी। शाम होते ही गलन बढ़ गई और लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। तेज हवाओं के साथ ठंड बढ़ने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम नजर आई। लोग घरों में हीटर, ब्लोवर और अलाव का सहारा लेकर दिन काटते दिखे। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.