मुंगेर, अप्रैल 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच अचानक हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। आलम यह है कि मुंगेर सदर अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की आमद में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।​ओपीडी यह भी पढ़ें- मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज में पैर रखने की जगह नहीं, पर्ची काउंटर पर अफरा-तफरीः​अस्पताल परिसर में सुबह आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों की लाइन लग जा रही है। स्थिति यह ह...