संभल, अप्रैल 6 -- कलक्ट्रेट के निकट बड़े मैदान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन रविवार को मौसम खराब रहने के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बारिश व तेज हवाएं चलती रही, लेकिन भक्तों की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु कथा स्थल पर समय से पहले पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को सुनने के लिए उत्सुक नजर आए। कथा के बीच भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमें। पूरा पांडाल जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रविवार को दूसरे दिन दोपहर तीन बजे से महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान कराया। उन्होंने कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और त्याग की महत्ता पर प्रकाश ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.