भदोही, अप्रैल 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम की दोहरी मार लोगों को बीमार कर दे रही है। रात्रि में हल्का ठंड से दिन में धूप और गर्मी बढ़ने से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। दो दिन पूर्व हुई बारिश और आंधी आने से मौसम का अब भी दोहरा मिजाज बना हुआ है। ऐसे में लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों का तांता लगा हुआ है।महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे ही मरीजों का तांता लग गया था। पहले पर्ची कटवाने को लेकर लोग आपस में उलझते नजर आए। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देख चिकित्सक हलकान नजर आए। दिन में ठंडक का एहसास हो रहा है। दोपहर में धूप संग गर्मी से लोग फ्रीज का ठंडा पानी, आईस्क्रीम और कोल्डड्रिंक का सेवन कर लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.