बलिया, मई 28 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में पिछले एक पखवारे से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। पिछले दो दिनों में करीब पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट हुआ है। वैसे गुरुवार को धूप तेज थी लिहाजा लोग सिर ढककर ही आते-जाते नजर आये। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आंधी-पानी की चेतावनी दिये जाने के बाद लोगों की सांसे अटकी हुई है।पिछले कई दिनों से जनपद का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। तेज धूप और उमस के बीच लोग परेशान थे। आलम यह हो गया था कि दोपहर में सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर जाता था। यह भी पढ़ें- औरैया में भीषण गर्मी के बीच रेड अलर्ट जारी, आज 42 डिग्री पहुंचा पारा हालांकि पिछले दो दिनों में मौसम की तल्खी में कमी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी...