झांसी, मार्च 12 -- मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। चैत्र कृष्ण पक्ष नवमीं तीखी तपन और चुभन के साथ आई। गुरुवोर अधिकतम पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। भरी दुपहरी सड़कों पर सन्नाटा खिंचा रहा। बाजार सुनसान रहे। मोहल्लों की गलियां वीरान पड़ी रहीं। वहीं न्यूनतम ताप 20 सेंटीग्रेट रहा। जिससे रात भी गर्माहट महसूस हुई। तल्ख मौसम के साथ गमछा, टोपी, हाथ बंद दस्ताने, छाते, ठंडा-ठंडा, कूल-कूल, पेय पदार्थों, आइक्रीम की डिमांड बढ़ गई है। गुरुवार सुबह 6.28 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद लगातार सूरज शहर पर चढ़ाई करता दिखा। 10.30 बजते ही सूरज पूरे रौ में नजर आया। शहरी छाते की ओट में दिखे। घरों से निकले लोगों ने गमछा, हाथ बंद दस्तानों का इस्तेमाल किया। दोपहर 2.30 बजे पारा 38.2 डिग्री के ऊपर टिक गया। जो साढ़े चार बजे तक एक ही धुरी पर थमा रहा। इस बीच बाजारों में इक्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.