बलिया, मई 12 -- बलिया, संवाददाता। एक पखवारे बाद मौसम की बढ़ रही तल्खी जेठ महीने की तपिश का एहसास कराने लगी है। सुबह के नौ बजे सूर्य की तीखी किरणें लोगों का देह झुलसाने लगी है। तेज धूप और उसम के कारण दोपहर में शहर से गांव तक की सड़कें सूनी पड़ जा रही है। तेज धूप के कारण स्कूल की छुटटी होने पर घर आने वाले बच्चों को बेहद परेशानी हो रही है। तेज धूप और उमसभरी गर्मी के कारण आमजन के साथ ही बेजुबान भी छांव की तलाश करते और प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते दिखे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। मई महीने के पहले पखवाड़ा में हो रही तेज धूप जून की उमसभरी तपन का अहसास कराने लगी है। दोपहर में सड़कें एकदम सुनी पड़ गई। इक्का-दुक्का जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग गमछा और छाता लेकर आवागमन करते दिख रहे हैं। चिलचिलाती धूप ने ...