रुडकी, अप्रैल 4 -- लक्सर, संवाददाता। शुक्रवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं की फसल अभी पूरी तरह पककर तैयार नहीं हुई है, वहीं सरसों की फसल भी 20 प्रतिशत ही समेटी जा सकी है। किसान कालूराम चौधरी और विजयपाल गुर्जर का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी ने गेहूं की लगभग 50 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा और बारिश के कारण काफी फसल जमीन पर गिर गई है, जिसका कृषि विभाग द्वारा सर्वे भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.