रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं को रद्द करने, जांच कराने और दोनों आयोगों में सुधार की मांग को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के बीच आंदोलन स्थल पर विद्यार्थियों का आंदोलन जारी रहा। बारिश से धरनास्थल पर कीचड़ हो गया, लेकिन विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा रद्द करने की मांग से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शाम सात बजे सरकार से छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की। वार्ता से पहले प्रतिनिधिमंडल की नई सूची तैयार यह भी पढ़ें- JPSC प्रोटेस्ट: गेस्ट हाउस पहुंचे मंत्री और अफसर, छात्र प्रदर्शनकारियों से होगी बातचीतप्रतिनिधिमंडल की नई सूची सरकार के साथ प्रस्तावित वार्ता को लेकर शुक्रवार को आंदोलनरत छ...