मौसम की क्षति के आकलन की समीक्षा
उन्नाव, जून 18 -- पुरवा। नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने तहसील सभागार में गुरुवार को राजस्वकार्यों को लेकर समीक्षा की। फार्मर रजिस्टरी, आईजीआरएस, जनता दर्शन, नाली, चकरोड, खनन, वरासत, अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, आपदा के तहत आधी तूफान में बिजली लाइनों व पोल की क्षति की जानकारी ली। नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि गोमापुर सहरांवा में खनन की शिकायत मिली थी, जिस पर सम्बन्धित लेखपाल से जांच रिपोर्ट मांगी गयी है। यदि कहीं भी लेखपाल की संलिप्तता पाई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.